STORYMIRROR

चेतना प्रकाश चितेरी , प्रयागराज

Inspirational

4  

चेतना प्रकाश चितेरी , प्रयागराज

Inspirational

दीपाली

दीपाली

1 min
330


अंँधेरा है जीवन में ,

थोड़ा - सा उजाला मिल जाए ,

पल दो पल में ,

दु:ख के बादल छट जाए,

एक किरण हमको भी मिल जाए,

थोड़ा - सा हम भी हंँस लें ।


घर घर ख़ुशियांँ लेकर , दीपाली आई,

हताश मन में एक उम्मीद जगाई,

आ हम भी ! एक दीप जला लें ,

मेहनत करके , किस्मत को बदल दें,

 थोड़ा - सा हम भी ! जी लें ।


हमारे इरादे बुलंद हो , चट्टानों से भी टकरा जाएं,

आंँधी तूफानों में भी अडिग रहें

हमारी जड़ें मजबूत रहें , 

दीपाली जैसे;

सब एक सूत्र में बंँध जाएं ,

थोड़ा – सा हम भी खुशी से पर्व मना लें।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational