STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

दीप पर्व

दीप पर्व

1 min
262

दीप पर्व अबकी जब मनाना तुम

एक दीप स्नेह का भी जलाना तुम। 


घर-आंगन दीपों से सजाना तुम

पर एक दीप अपनत्व का भी जलाना तुम।


भोग लक्ष्मी-गणेश को बेशक लगाना तुम

पर किसी भूखे की भूख भी मिटाना तुम।


खुशियां सिया राम घर वापसी की मनाना तुम

पर वनवास किसी और को न कराना तुम।


वचन सिया राम सा निभाना तुम

प्रीत भरत-लक्ष्मण सी लगाना तुम

दीप पर्व अबकी जब मनाना तुम।


कलंक किसी सिया पर न लगाना तुम

दिल किसी का न दुखाना तुम

दीप पर्व अबकी जब मनाना तुम।


धन-दौलत के खातिर 

अपनों को न ठुकराना तुम 

मार्ग सत्य का अपनाना तुम

दीप पर्व अबकी जब मनाना तुम।


दीप खुशियों के बेशक जलाना तुम 

पर दर्द भी किसी का मिटाना तुम।


राग-द्वेष सभी मिटाना तुम

दीप पर्व अबकी जब मनाना तुम।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational