STORYMIRROR

J P Raghuwanshi

Inspirational

4  

J P Raghuwanshi

Inspirational

देवी गीत

देवी गीत

1 min
442


आओ आओ नवरात्रि त्योहार,

सब मिल मंगल गाओ रे।


मैहर वाली मातु भवानी,

जिनकी महिमा सब जग जानी।

सब मिल करो रे पुकार,

सब मिल मंगल गाओ रे।

आओ आओ-------


सिंह पै जा बैठी मातु भवानी,

मैया शारदा जग कल्याणी।

हो रई जय-जयकार,

सब मिल मंगल गाओ रे।

आओ आओ-------


ध्वजा, नारियल, खीर चढ़ाऊं,

चरण पड़ू मां तुम्हें मनाऊं।

मैया लगा दै है पार,

सब मिल मंगल गाओ रे।

आओ आओ------


सबके दु:खड़ा हरने वाली,

कलकत्ते की मां कंकाली।

भक्तों की सुन लो पुकार,

सब मिल मंगल गाओ रे।

आओ आओ------



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational