देश सफल
देश सफल
आज मुझे है गर्व बहुत
है अपना देश सफल
लड़ती, भिड़ती है दुनिया
हम शांति सन्देश देते हर पल
बड़े काम हमारे यहाँ
विज्ञान, प्रोद्योगिकी में होते
अब जाकर लगता है
हम आत्म निर्भर बनते जाते
पूरे देश का पेट भरा है
ये कमाल करता है किसान
सीमाएं देश की अक्षुण हैं
कीजिये सलाम जय जवान
कुछ समस्याएं पुरानी भी अब
धीरे धीरे हो रहीं हैं हल
रोजगार, महंगाई की बात भी
करेंगे हल, लगा के पूरा बल
अबके साल सूचकांक सुधरे हैं
बुद्धिजीवियों आप भी सुधरो
युवा देश का चाहता मार्गदर्शन
आगे बढ़कर उस को दिशा दो
हर नागरिक जहाँ देश की सोचे
वो देश सफलता की चढ़े सीढ़ी
आइये मिलिए सब हाथ बढायें
नाज़ करे हम पे अगली पीढ़ी।
