STORYMIRROR

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Inspirational

4  

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Inspirational

“ देश की शान है ”

“ देश की शान है ”

1 min
423

क्या कहूँ किससे कहूँ,

कुछ समझ आता नहीं !

कैसे दिल को बहलाऊँ,

बात कोई सुनता नहीं !!


बेजान सा दिखता हूँ,

सुध मेरी है ठीक सी !

कौन क्या कर रहा ?

ज्ञात है मुझको सभी !!


उम्मीदें थीं मुझे उनसे,

मुझे नीलम कर छोड़ा !

सजाए थे सुखद सपने,

उसे पैरों से ही तोड़ा !!


पदों पर बैठकर भाषा,

का सम्मान भूल गए !

अप्रिय बात से सबको,

आघात ही करते गए !!


काम जो भी हम करें,

देश हित की बात हो !

देश का हर व्यक्ति,

हम सभी के साथ हो !!

 

है विविधता में एकता,

इस देश की पहचान है !

धार्मिक प्रेम सहिष्णुता,

भारत देश की शान है !!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational