STORYMIRROR

Ramesh Mendiratta

Abstract

3  

Ramesh Mendiratta

Abstract

चूहे का नया अवतार

चूहे का नया अवतार

1 min
11.4K


पहले चूहे कुतर जाते थे

दफ्तरों के कागज़ फाइल

पूरी लम्बी इन्क्वारी बैठती थी

चर्चे होते थे

अब ऐसा कुछ भी नहीं

एक काला सा बदरंग चूहा बैठा

रहता है अपने नए अवतार में

फाइलों के बड़े ढेर पर

जिस पर दौड़ता रहता है

एक हाथ या कई

उँगलियाँ जिनको नचाया जाता है

ऊपर से

कठपुतलियों की तरह।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract