STORYMIRROR

Navneet Goswamy

Inspirational

4  

Navneet Goswamy

Inspirational

चंद्रयान-3

चंद्रयान-3

1 min
332

 

14 जुलाई को भरी उड़ान,

बनेगा आज एक कीर्तिमान,

जब चाँद पे उतरेगा "चंद्रयान"


दुआ में हर पल एक ही बात,

"लैंडिंग" में हो ना कोई समस्या।।

वैज्ञानिक हमारे तपस्वी जैसे,

होगी सफल उनकी तपस्या।।

नाज़ करेगा हिन्दुस्तान। 

जब चाँद पे उतरेगा "चंद्रयान"।।


चाँद पे जो तिरंगा लहराता,

इसका पूरा श्रेय उन्हीं को जाता।।

इस से एक बात स्पष्ट हो जाती,

शिक्षा ही देश को शीर्षस्थ बनाती,

शिक्षा से ही सबका उत्थान।।

बनेगा आज एक कीर्तिमान,

जब चाँद पे उतरेगा "चंद्रयान"।।

 

शून्य से उस अंतरिक्ष तक 

खेतों से उस फ़लक तलक।

भारत बना "भाग्य - विधाता"। 

युगोंपरान्त भी विश्व गाएगा गाथा।

चहुँ ओर होवे गुनगान,

जब चाँद पे उतरेगा "चंद्रयान"।।

 

             


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational