STORYMIRROR

mridula verma

Inspirational

4  

mridula verma

Inspirational

चंद्रशेखर आजाद

चंद्रशेखर आजाद

1 min
362


भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक

और लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी

आज सुनाते हैं हम सबको

उनकी प्रेरणादायक अमर कहानी।।


23 जुलाई 1906 को मध्यप्रदेश के 

भाबरा गांव में जन्मे स्वतंत्रता सेनानी

पिता उनके सीताराम तिवारी और 

माता का नाम था जगरानी।।


बचपन से ही देश प्रेम और राष्ट्र भक्ति

उनके हृदय में समाई थी 

भारत माता के दीवाने ने देश को

आजादी दिलाने की कसमें खाई थी।।


कूद पड़े स्वतंत्रता संग्राम में और

खुद का नाम आजाद बताया था

देश भक्त ने हर कोड़े की सजा खाकर

इंकलाब का नारा लगाया था।।


महान क्रांतिकारी ने कोकारी कांड की 

घटना को बखूबी अंजाम दिया

आजादी की वेदी सजाने को

देशभक्त ने अपना बलिदान दिया।।


आज भी उनकी अमर कहानी

देश प्रेम के अलग जगाती है

उनकी वीरता, देश भक्ति की कहानी 

मेरी लेखनी भी लिख नहीं पाती है।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational