STORYMIRROR

Swaraangi Sane

Abstract

4  

Swaraangi Sane

Abstract

चक्र

चक्र

1 min
237

आज प्यार का दसवाँ है

फिर उठावना होगा

तेरहवीं और मृत्युभोज भी

इसके बाद

मुक्ति मिल जाएगी प्यार को

नई देह धारण करने के लिए।

नई देह में बसेगा   

नये तरीके से छलेगा।

फिर गाये जाएँगे

जन्म के सोहरे

फिर पलना झूलेगा प्यार।

एक उम्र में, कई बार

जन्मेगा, मरेगा प्यार।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract