STORYMIRROR

Swaraangi Sane

Drama

3  

Swaraangi Sane

Drama

बँटी हुई सी

बँटी हुई सी

1 min
128

सबको बाँटकर

जो बचे उसी से

गुज़ारती है।


उसके बँट जाने से

सब पूरे खुश हैं

वह बाँटती है

बहुत कुछ।


पर अपने

दुःख क्या सुख भी

नहीं बाँट पाती

किसी से।


उसके अंतस में

ऐसी कई चीज़ें हैं

जो पर्वत हो गई हैं।


जिन्हें वो   

बाँटने भी गई तो

खारिज कर दिया जाएगा

उसे ही सिरे से।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama