STORYMIRROR

Swaraangi Sane

Others

4  

Swaraangi Sane

Others

मुझे नहीं पता

मुझे नहीं पता

1 min
317

मुझे नहीं पता

वह सोलह साल बाद क्या करेगी

कैसी दिखेगी, कैसे हँसेगी

मुझे तो यह भी नहीं पता

वह कौन-सा गुलाब लगाएगी

और कौन-सा हरसिंगार झरेगा

उसके प्रेम स्वीकार ने पर    

 

वह किस वृक्ष का लेगी संबल

किस पीपल से माँगेगी मनौती

यह भी हो सकता है

वक्त से पहले ही वह सूख जाए

या उखाड़ दी जाए जड़ से ही

 

यदि बच गई

तो क्या उसके लिए 

रह पाएगा कोई गुलमोहर

जिसके नीचे वह

हौले से कह सकेगी- प्रेम।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन