STORYMIRROR

Pawanesh Thakurathi

Abstract

3  

Pawanesh Thakurathi

Abstract

छवि

छवि

1 min
352

पंछी गा रहे है शाखों पर

शबनम नाच रही है पत्तों पर


भंवरे मस्त है फूलों पर

तितलियाँ झूल रही है झूलों पर


डाकिया ले जा रहा है पत्र

कच्ची पुलिया पर चलकर

नदी के उस पार


बारात गुजर रही है

सरसों के खेतों से होकर

गूंज रही है ध्वनि

हवाओं में नगाड़ों की


मेरे गांव की छवि

अभी लग रही है

अठारह वर्ष के युवा-सी। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract