STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract

4  

Sudhir Srivastava

Abstract

चौपाई छंद - राम नाम

चौपाई छंद - राम नाम

1 min
4

राम नाम जप आप कराओ।

मुक्ति विघ्न बाधा से पाओ।।

कृपा करेंगे हनुमत दासा।

सदा रहे मन में विश्वासा।।


पूजा पाठ कठिन नहिं कोई।

राम कृपा जब मस्तक होई।।

मानव हित जब काम करोगे।

खाली झोली तभी भरोगे।


मानवता का पाठ पढ़ाना।

स्वयं इसे तुम भूल न जाना।।

तभी राम जी कृपा करेंगे।

मानव मन में सदा रहेंगे।।


मर्यादा में रहना सीखो।

इसके बिना नहीं तुम चीखो।।

नाहक उँगली नहीं उठाओ।

झूठे ना आरोप लगाओ।।


तभी राम जी ध्यान धरेंगे।

हर मानव के कष्ट हरेंगे।।

राम नाम का मान बढ़ाओ।

मर्यादा के गुण तुम लाओ।।


राम नाम तब ही तुम लेना।

किसी और पर थोप ना देना।

तभी राम का नाम फलेगा।

जो झूठा वो सदा जलेगा।।


राम नाम बदनाम करो ना।

सत्य बोल से कभी डरो ना।।

मानव की इसमे खुशहाली।

भरती झोली कभी न खाली।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract