STORYMIRROR

SUMAN KUMARI

Abstract

4  

SUMAN KUMARI

Abstract

बुराई

बुराई

1 min
210

मन में कुछ चल रहा था

ना जाने कुछ आड़े अड़ा था

मैं दिल की गली से निकल जाता

पर वही वह आगे खड़ा था

 

कुछ कहने लगा था

मैं तेरे अंदर की बुराई

तुझसे चंद सवाल कर रही हूं

जैसी हलाला से परेशान बेगम खड़ी हो

जिसमें लाचारी भरी हो,

 

और मुझसे पूछने लगे हो

तुमने मेरे बारे में,

किस-किस से कहा है

शायद किसी याचिका में सुना है

 

कहते हो बुरा मुझे

फिर भी अपनी

नसीहत के आगे

लाकर खड़ा करते हो,

 

मेरा अस्तित्व जब,

बुराई से बना है

बुराई में ही खड़ा है

फिर भी तू मुझे नहीं छोड़ता

मेरे बिना क्या है 

अस्तित्व तेरा?

 

सही में भी यूं मैं बुरी हूं

बुराई में मैं बुरी हूं

फिर भी पूछती हूं तुझसे

जब मैं बुरी हूं तो

आखिर तेरे रास्ते में,

क्यों खड़ी हूं

 

इसलिए कि तूने मुझे संभाला है

सौ मैं तेरे रास्ते में

साए की तरह खड़ी हूं

मैं बुराई, बुरी हूं।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract