STORYMIRROR

Rajani Gupta

Inspirational

2  

Rajani Gupta

Inspirational

बसंती चोला

बसंती चोला

1 min
508


पहन बसंती चोला

निकला जत्था शान से,

शहीद भगत सिंह जी

के वंशज हैं

खेले अपनी जान से

अब दुश्मन की खैर नहीं है

डटे हुए हैं

आन-बान-शान से

भारत माँ के वीर सिपाही

माँ भारती के लाल हैं हम

काट के दुश्मन का सिर रख देंगे

जो छूना चाहेगा माँ का आंचल

वीर भोग्या वसुन्धरा की

शूरवीर संतान हैं हम

माँ का सीना लाल न होने देंगे

तेरे नापाक इन हाथों से

चल दूर हट ओ आतंकी

कश्मीर न तेरा होने देंगे

भारत माँ की रक्षा को

खून की होली खेल जायेंगे

आंच न आने देंगे तुझ पर

कोई कितना भी सितम ढाये



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational