STORYMIRROR

RAJ KUNWAR DUBEY

Romance

3  

RAJ KUNWAR DUBEY

Romance

बोलो मेरी गलती है?

बोलो मेरी गलती है?

1 min
253

वो खूबसूरत हैं, बोलो मेरी गलती है?

वो भा गए मेरे दिल को, दिल पे किसकी चलती है?

हमने सोचा था ज़ाहिर न करेंगे दिल की बात।

जैसे काटी थी अब तक बस कट जाएगी रात।

वो दिन भर याद आती हैं, बोलो मेरी गलती है?

सपनों मे भी सताती हैं, बोलो मेरी गलती है?

वो खूबसूरत हैं, बोलो मेरी गलती है?


आज अचानक ज़ाहिर हो गए उनसे दिल-ए-ज़ज्बात।

पर उनको तो ए दिल की बातें लगती थी बकवास।

बोलीं हमारा मिलना तो आसान नहीं, है मुश्किल।

दर्द मिलेगा तुमको, मुझसे यूँ न लगाओ तुम दिल।

पर वो भा गए मेरे दिल को, दिल पे किसकी चलती है?

वो खूबसूरत हैं, बोलो मेरी गलती है?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance