STORYMIRROR

Rashmi Prabha

Inspirational

4  

Rashmi Prabha

Inspirational

बन्द रास्ते

बन्द रास्ते

1 min
401

रास्ते बन्द दिखाई देते हैं

बन्द होते नहीं,

आगे बढ़ने के लिए

एक कोशिश की ज़रूरत होती है।


कभी-कभी नहीं,

कई बार

कूदना होता है खाई में,

ज़िन्दगी को पता होता है रास्तों का,

तो बचा ही लेती है

अदृश्य शक्ति बनकर।


मृत्यु की संजीवनी है ज़िन्दगी,

हार के आगे जीत है ज़िन्दगी,

बन्द रास्तों के आगे एक

रहस्यात्मक विकल्प है ज़िन्दगी,

बस देखते जाना है,

एक खूबसूरत यात्रा का

सूक्ष्म स्रोत होते हैं

ये बन्द रास्ते।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational