भूल न जाना
भूल न जाना
कहीं भुल मत जाना
अपना ये वजूद , जीने का मक़सद
न जीना सिर्फ खुद के लिए
कुछ मुस्कराहट भी बांट देना
पल भर के सुकुन में भी सबको साथ समेट लेना ।
जिंदगी छोटी सी तो हे
कहां गमों के लिए जगह इस जहां में ।
खुशहाल हो हर एक जीवन
न हो अंधेरों कि परछाइयां
धैर्य शौर्य कि हो हौसला बुलंद
जियो जबतक सांस का हो संग ।
