STORYMIRROR

Chandrakala Bhartiya

Inspirational

4  

Chandrakala Bhartiya

Inspirational

भारतीय नववर्ष

भारतीय नववर्ष

1 min
363


चैत्र शुक्ल प्रतिपदा आई

भारतीय नववर्ष खुशियाँ लाई।

नव पल्लव, नव फूल धर , 

प्रकृति उल्लसित हुई।

आओ , स्वागत नववर्ष करें हम। 


लीप, पोत कर घर आंगन

सुन्दर रंगोली सजाएँ हम

बंदनवार द्वारे लगा, दीपों से घर जगमगाएं हम। 

आओ, स्वागत नववर्ष करें हम। 


की ' ब्रह्मा' ने सृष्टि रचना

पावन पुनीत दिवस आज है।

ब्रह्म ध्वजा फहराकर नव जीवन प्राणी को देकर

दिया आनंद विजय संदेश

वीर विक्रमादित्य को याद करें हम

आओ, स्वागत नववर्ष करें हम। 


चैत्र नवरात्र शुरू आज से होता।

रामनवमी, महावीर, हनुमान जयंती

इसी माह मनाते हम। 

आर्य समाज स्थापना का शुभ दिन है आओ, स्वागत नववर्ष करें हम। 


पधारो हे जगजननी, हे रघुनंदन

' कोरोना' ने त्राहि- त्राहि मचाई

आकर उद्धार जग का करो माँ

सब मिल कुछ ऐसा कर जाओ

अर्थ तंत्र मजबूत हो जाए

सीमाएँ सुरक्षित हो जाएं।

आओ, स्वागत नववर्ष करें हम। 


कोरोना काल में अपनाए सबने

हमारे आदर्श

कालजयी है संस्कृति हमारी

चलो नयी पीढ़ी को बताएं

अर्थ, ज्ञान पूर्ण, सुन्दर- सुन्दर पर्व हमारे

जीवन जीना ऋतु अनुकूल सिखाते

वैज्ञानिकता पर खरे उतरते।

आओ, स्वागत नववर्ष करें हम। 


अंग्रेज़ी नववर्ष में कहाँ इतना सब कुछ है

हम हिन्दू हैं।

विशेषता हमारी जग ने जानी और मानी

कहती 'चंदा 'हाथ जोड़कर 

आओ सब मिल भारतीय नववर्ष मनाएं

खुशियाँ बांटे, प्रेम से गले सबको लगाएं

बधाई सबको हम देवें।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational