STORYMIRROR

Deepa Joshi Dhawan

Abstract

4  

Deepa Joshi Dhawan

Abstract

भारतीय गणतंत्र

भारतीय गणतंत्र

1 min
564

हमारा भारत देश अनोखा

सतरंगी इन्द्रधनुष सरीखा

हमने सीखा इस में रहकर

जीवन का अद्भुद सलीका


हिन्दू और मुसलमान का

आरती के संग अजान का

कभी नवरात्र के नौ व्रत हैं

कभी रोज़ा है रमज़ान का


सिख ईसाई बौद्ध पारसी

सभी धर्मों का आदर यहाँ

ऐसा अनुपम संस्कृति का

मिलता अनूठा संगम कहाँ


संजोए बैठा अपने अन्दर

कितनी भाषा कितने धर्म

इन सभी से ऊपर उठकर

किन्तु इसका एक ही मर्म


ऊँचा राष्ट्र परचम लहराए

जीवित रखिये सदभावना

गणतंत्र दिवस पर सबको

परस्पर अनंत शुभकामना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract