STORYMIRROR

Deepa Joshi Dhawan

Others

3  

Deepa Joshi Dhawan

Others

भारतीय सेना

भारतीय सेना

1 min
200

इस गौरवशाली राष्ट्र की आन- बान -शान का

सेना होती है प्रतीक भारतवर्ष के सम्मान का


टोपी, मफलर, शॉल में राजनीति खेलने वालों 

कभी सामना करके आओ बर्फीले तूफान का


सैनिकों की शहादत पर भी चर्चाएं करने वालों

चंद घंटे रुख कर लो चिलचिलाते रेगिस्तान का


धर्म की गन्दी राजनीति में देश को बांटने वालों

तिरंगे में लिपटा आता है ताबूत वीर जवान का


कुछ तो मोल रखिएगा आगे आने वाले वर्षों में

सीमा पर दिए गए वीर जवानों के बलिदान का


आज़ादी क्या होती है भला हम तुम कैसे समझें

उनसे पूछो जिसने काटा जीवन एक गुलाम का


चाह यही इस जीवन में यदि पुण्य किये हों मैने

भारत में ही जन्म लूँ रूप ले सेना के जवान का।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन