भारत की संस्कृति
भारत की संस्कृति
दुनियां में सबसे अलग मेरे देश का शान है,
भारत इसका नाम है,
देश मेरा सबसे प्यारा दुनिया भर मे न्यारा है..!!
हिन्दू मुस्लिम सीख ईसाई यहां सब है भाई भाई,
चम्पा चमेली जूही गुलाब हर आंगन में खिलते सब,
एक सुती में बंधी माला है,दुनियां भर में न्यारा है..!!
भाई की कलाई में बहन की डोरी खिल खिलाती है,
छोटे से कमरे में इसकी परिवार प्यार से रहते हैं,
माता पिता भगवान है इसका घर मंदिर बन जाता है..!!
शुभ काम से जाने से पहले बच्चे बड़ों का आशीष लेते हैं,
ये भारत देश की रीति है भारत मां की संस्कृति है..!!
अत्याचारियों के लिए यहां की नारी दुर्गा काली बन जाती है,
स्नेह प्रेम से संवार लो तो लक्ष्मी बन घर की शोभा बढ़ाती है..!!
फागुन में रंगों की होली मन से जात पात भुलाती है,
ईद का चांद सबके मन से बैर भाव मिटाता है,
ये मेरे देश की संस्कृति है....!!