भारत के वीर
भारत के वीर
आओ हम सब मिलकर गायें
अमर शहीदों की गौरव गाथा
जिनके दम पर है आज सुरक्षित
यह हमारी प्यारी भारत माता
सरहद की जो नित करते रक्षा
देशभक्ति की देते हमको शिक्षा
शौर्य से शत्रु का दमन हैं करते
ये वीर कभी दुश्मन से नहीं डरते
स्वतंत्र भारत था जिनका सपना
कटा दिया शीश उन वीरों ने अपना
उनके सपनों को साकार कर हम
मिलकर आजादी का जश्न मनायें
शत शत नमन है मेरा उन वीरों को
जिन्होंने देशहित निज प्राण गंवाए
आओ अपने राष्ट्र भारत को फिर से
हम सब मिलकर सुंदर स्वर्ग बनाएं।
