STORYMIRROR

Preeti Kumari

Inspirational

4  

Preeti Kumari

Inspirational

भारत देश के हम वीर जवान

भारत देश के हम वीर जवान

1 min
294

   

भारत देश के हम वीर जवान,

घटने न देंगे देश की शान।

हर सम्भव कोशिश कर जाएंगे,

अन्तिम सांस तक लड़ जाएंगे,

एकजुटता की पहचान है भारत,

ऋषि मुनियों की संतान है भारत।

समता,दया,धर्म,ज्ञान की बहे धारा वहांँ,

मेरा प्यारा हिन्दुस्तान है जहांँ।

हिन्दू,मुस्लिम,सिक्ख ,ईसाई,

मिल कर रहते सब भाई भाई।

गीता,कुरान,बाईबल को मिले सम्मान वहांँ,

जहांँ मेरा न्यारा हिन्दुस्तान खड़ा।

जहांँ नदिया कल् कल् करती है,

अपनी मस्ती में निश्छल बहती चलती है।

संस्कृति,सभ्यता पनपी यहांँ,

भारत देश रहा सर्वोपरि सदा।

सबका साथ निभाता भारत,

खंडता में अखंडता बन दिखाता भारत

भारत देश के हम वीर जवान,

घटने न देंगे देश की शान।

              



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational