STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Abstract

4  

सोनी गुप्ता

Abstract

भाई -बहन का प्यार

भाई -बहन का प्यार

1 min
170


सावन की मस्ती में झूम रहा यह संसार है,

रक्षाबंधन भाई बहन का प्यारा त्यौहार है ,

जब यह त्यौहार आता है , भर भर खुशियाँ लाता है ,

राखी ,रोली और मिठाई ,बहना ने सजाई थाली है I


प्रेम के कच्चे धागों का बंधन,पक्की डोर का संबंध है 

सब रिश्तों से प्यारा ,प्रेम का यह अनोखा बंधन है,

बहना ने तिलक लगाकर बांधी राखी ,भाई भी मुस्काया है ,

रक्षा का यह प्यारा बंधन रक्षाबंधन कहलाया है I


इस रक्षाबंधन में बहन का प्यार राखी संग आया है ,

मेरे प्यारे भाई ने भी रक्षा का वचन निभाया है ,

दीप जलाकर थाल सजाई ,भाई की उतारी आरती है ,

भाई भी कहता खुश होकर बहना मेरी प्यारी हैI


भाई बहन का यह बंधन होता बहुत ही खास है ,

मंगलमय भावनाओं के साथ बंधी यह आश है ,

सारे जग में सबसे प्यारा भाई बहन का प्यार है ,

इस कच्चे धागे के सहारे बनता अटूट विश्वास हैI


यह भाई बहन का रिश्ता आकाश का विस्तृत रूप है ,

सबसे सुन्दर दिव्यता की आलौकिक आभा है ,

खुश रहे भाई सदा कामना यह बहना करती है ,

बहना को भी भाई से तौफा मिलने की उत्सुकता रहती है I

सबसे प्यारा है यह बंधन दुनिया पूरी कहती हैI



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract