STORYMIRROR

Vimla Jain

Action Classics Inspirational

4  

Vimla Jain

Action Classics Inspirational

बगिया में बहार है

बगिया में बहार है

1 min
214

चारों तरफ छाई हरियाली बेशुमार है

ऊपर से सुंदर सुंदर फूलों की बहार है

गुलाब, मोगरा, चमेली, जासूद, लिली, बौगैनविलिया

अनगिनत तरह के फूलों की बहार है

साथ साथ में सब्जी वाले फूल भी लगते हैं बड़े प्यारे


साथ में वे फल देते तो और भी लगते है और भी न्यारे

आज मेरी बगिया में तुरई और किंकोड़े के फूलों की बहार है

और भी सब्जियों के फूलों का इंतजार है भिंडी का सुंदर सा फूल

टिंडोली का सुंदर सा फूल

मेरे बगिया की शोभा बढ़ाते हैं

साथ में हमको सब्जियां भी दे जाते हैं


गुलाब के फूलों का गुलकंद खाने में बहुत अच्छा लगता

और मिठाई पान में स्वाद का है रस बढ़ाता

इस बगिया के भी हम ही बागवान हैं साथ में ईश्वर का है साथ

है तभी सब चलता सही रफ्तार

इसी तरह मेरे घर की बगिया के हम बागवान


साथ ईश्वर और बड़ों का आशीर्वाद

आज मेरे घर की बगिया में सबसे छोटे सदस्य की स्कूल की है शुरुआत 

है उसको हमारा आशीर्वाद

सबसे बड़े ने किया हमारा नाम रोशन

99 % नंबर लाया

अपने मां बाप का मान बढ़ाया


कहते हैं मूल से सूद प्यारा होता है

सही है आज हमको हमारे छोटे बच्चों पर है नाज

 जो हैं हमारे नाती पोता

तो इस तरह छाई हमारी बगिया में बाहर खुशियां बेशुमार है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action