STORYMIRROR

Akash Vishwakarma

Inspirational

3  

Akash Vishwakarma

Inspirational

बेटियाँ

बेटियाँ

1 min
201

पिता के आकाश की परी होती हैं बेटियाँ 

माँ के सुंदर गहनों में जड़ी होती हैं बेटियाँ 

बात-बात पर भावुक होती हैं बेटियाँ 

दिल की बड़ी नाज़ुक होती हैं बेटियाँ 

महक उठता है घराना जहाँ मुस्कुराती है बेटियाँ

पहाड़ टूट पड़ता है जब दूर जाती हैं बेटियाँ

ख़ुशियों की वृष्टि होती हैं बेटियाँ

सदन की समृद्धि होती हैं बेटियाँ

तड़के की पहली किरण होती हैं बेटियाँ 

देवी का मानस अवतरण होती हैं बेटियाँ



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Akash Vishwakarma

Similar hindi poem from Inspirational