STORYMIRROR

Akash Vishwakarma

Romance

4  

Akash Vishwakarma

Romance

अल्फ़ाज़

अल्फ़ाज़

1 min
437

एक कोरे काग़ज़ में दिल की बात लिखना है,

ज़्यादा नहीं बस कुछ अल्फ़ाज़ लिखना है।


कुछ पंक्तियों में उससे मुलाक़ात लिखना है,

अलौकिक प्रेम का ताल्लुक़ात लिखना है।


कुछ मज़ेदार यादें उसका परिहास लिखना है,

उसके साथ ज़िंदगी का एहसास लिखना है।


ख़ुशी हो या ग़म उल्लास के साथ दिखना है,

उसे अपना बना मुझे इतिहास लिखना है।


आज कविता नहीं कुछ ख़ास लिखना है,

नशा कर उसका उसे शराब लिखना है।


उसकी डायरी में छिपे ख़त का जवाब लिखना है,

उसकी गर्म महकती साँसें गुलाब लिखना है।


नर्म फूल से होठों का शबाब लिखना है,

हार कर जीत का ख़िताब लिखना है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Akash Vishwakarma

Similar hindi poem from Romance