STORYMIRROR

Rajesh kumar sharma purohit

Inspirational

4  

Rajesh kumar sharma purohit

Inspirational

बेटियां

बेटियां

1 min
319

चूल्हे चौके संभालती है बेटियाँ

परिवार का ख्याल रखती है बेटियाँ।


तगारी फावड़े गेती ले चली बेटियाँ

मनरेगा में मजदूरी कर रही बेटियाँ।


घर की छोड़ दहलीज चली बेटियाँ

सरहद की पहरेदारी कर रही बेटियाँ।


देश की आन बान शान है बेटियाँ

कितनी मासूम खिलखिलाती बेटियां।


आँगन की फुलवारी सी बेटियाँ

नरम मुलायम नाजुक सी बेटियाँ।


ज्ञान विज्ञान में अव्वल है बेटियाँ

ओलंपिक में पदक लाती है बेटियाँ।


कितने सारे दुख सहती है बेटियाँ

फिर भी खुशमिजाज रहती है बेटियाँ।


पढ़ाई कर मान बढ़ाती है बेटियाँ

अर्थी को भी कांधा देती है बेटियाँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational