STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

3  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

बेटी होना गर्व की बात

बेटी होना गर्व की बात

1 min
277

बेटा होना यदि कोई फ़ख्र की बात है

बेटी होना उससे भी बड़े गर्व की बात है

बेटा तो सिर्फ़ एक घर रोशन करता है,

बेटीयाँ दो घर रोशन करती दिन-रात है

बेटा माना होता एक पत्थर की जात है

बेटी करती पत्थर पे निशाँ बिन दांत है

बेटा होना यदि कोई फ़ख्र की बात है

बेटी होना उससे भी बड़े गर्व की बात है

फूलों से ज्यादा बेटियां होती नाजुक है

घर-परिवार को लेकर होती भावुक है

बेटियां परिवार का देती सदा साथ है

बेटी होना उससे भी बड़े गर्व की बात है

इसलिये बेटी बचाओ-बेटी को पढ़ाओ,

बेटीयां ख़ुदा की दी अनमोल सौगात है

बेटा होना यदि कोई फ़क्र की बात है

बेटी होना उससे भी बड़े गर्व की बात है!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational