STORYMIRROR

Sunil Dubey

Tragedy

2  

Sunil Dubey

Tragedy

बड़ी दूर से कोरोना वायरस आया है

बड़ी दूर से कोरोना वायरस आया है

2 mins
723

लोगों से सुना बड़ी दूर से आया है,

सभी को अपना शिकार बनाया है।

जो इसे गले लगाया ,उसी को शिकार बनाया ,

जिसने भी इसमें हाथ मिलाया,

उसी को मौत तक पहुंचाया है।

लोगों से सुना बड़ी दूर से आया है,

सभी को अपना शिकार बनाया है।

इसने विज्ञान को भी बौना बनाया है ,

कुछ को सताया है, तो कुछ को रुलाया है।

मानवता भी थर्रा उठी है ऐसा डर सबके मन मे जो बैठाया है ,

लोगों से सुना बड़ी दूर से आया है,

सब को अपना शिकार बनाया है।

जो जितना करीब रहा वह उतना ही बदनसीब रहा है।

छेड़ने और गले मिलना तो दूर, जो किसी भी चीज से टकराया है,

उसने उसी को अपना शिकार बनाया है।

लोगों से सुना बड़ी दूर से आया है

सब को अपना शिकार बनाया है।

बड़े खुश थे वे लोग जो मानते थे यह आया है जो चाइना से

इंडिया में नहीं टिक पाएगा, उसने बता दिया कि जीवन भर उसने ऐसी चीज भेजा

जो कभी टिक न पाया है लेकिन कोरोना वायरस को उसने ओरिजिनल बनाया है।

लोगों से सुना बड़ी दूर से आया है,

सब को अपना शिकार बनाया है।

आज हालात ऐसी बन गई है घरवाले घर को छोड़ गए ,

जीना है अकेला ,मरना भी है अकेले

और मरने के बाद भी मनुष्य पड़ा है भी अकेले हैं।

लोगों से सुना है बड़ी दूर से आया है ,

सब को अपना शिकार बनाया है।

दुनिया के ऐसे देश जो थे सर्वशक्तिमान ,

जिनको अपने ऊपर  था गुमान

उन्हें भी अपना शिकार बनाया है और उनकी औकात दिखाया है।

लोगों से सुना बड़ी दूर से आया है,

सब को अपना शिकार बनाया है ।

आज आलम ऐसा है किस सब एक दूसरे से दूरी बनाए हैं

सब पर शक की निगाहे हैं ,कोई खाँस भी दे तो ऐसा लगता है,

जैसे मौत का पैगाम लाया है।

लोगों से सुना है बड़ी दूर से आया है ,

सब को अपना शिकार बनाया है।

अबतक 170 देश इसके चपेट में आया है,

तीन लाख लोगों को अपना शिकार बनाया है

दस हजार लोगों को मार समशान पहुँचाया है

बड़ा खेद है मनुष्य ईलाज नहीं खोज पाया है।

लोगों से सुना है बड़ी दूर से आया है ,

उसने सबको अपना शिकार बनाया है।

बचाव ही इसका इलाज है ,

सब एक दूसरे को समझा रहे हैं

लेकिन मौत के चपेट में सभी आ रहे हैं ।

हाथ धोना, किसी को ना छूना ,

मास्क लगाना,सैनिटाइजर को अपनाना ,

किसी से हाथ ना मिलाना।

बड़ी दूर से कोरोनावायरस आया है,

सारी दुनिया को एक नया पाठ सिखाया है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy