बचपन
बचपन
बचपन के वो दिन कितने सुहाने होते थे
जीवन के वो दिन कितने लुभावने होते थे
बचपन के दिन काश कोई हमें लौटाकर
उन पलों को हम जिया करते थे
जब बहन और भाई सब मिलकर मस्ती किया करते थे
न किसी से बैर न किसी से जलन होती थी
हर रिश्तें में अपनेपन की महक होती थी
कोई भी किसी से कटु शब्द न बोलता था
वाणी में अलग ही मिठास हुआ करती थी
बारिश के पानी में कागज की कश्ती चलाना
छपछप कर कपड़ों पर पानी उछलना
बचपन में डॉट भी खूब पड़ती थी
जिंदगी चाहें कितने रंग बदले बचपन भुलाया नहीं जाते
दिल से वो पल जो हमने घर में बिताए वो पल याद आते
वो सबके साथ रहना और सब मिलकर मस्ती करना
अब ऐसा बचपन देखने को नहीं मिलता।
