STORYMIRROR

Minal Aggarwal

Romance

3  

Minal Aggarwal

Romance

अंधेरे कमरे में ज्योत जलाकर

अंधेरे कमरे में ज्योत जलाकर

1 min
164

अंधेरे कमरे में 

हल्की सी ज्योत 

जलाकर 

तुझको याद करूं 

मेरे जीवन में भरे 

अंधकार में 

तू मुझे एक उजाले की 

किरण सा दिखे 

बस ईश्वर से 

यह प्रार्थना करूं 

चारों तरफ 

बस तू ही तू दिखे 

तन के रोम रोम 

मन मंदिर में दिखे 

चांदनी भरी एक उम्मीद सा

दिखे

रात में 

जुगनुओं के टिमटिमाते 

जाल सा दिखे 

दीवार पर पड़ती 

परछाइयों के 

एक प्रकाश फूंकते

अम्बार सा दिखे

सूरज में दिखे 

चांद में दिखे 

आसमान में दिखे 

सारी कायनात में दिखे

सारे रोशनी के पतंगे 

आज 

मेरे मन के अंधेरे कोने में 

सिमट आयें

फूल मुर्झा जाये

फिर भी 

काला भंवरा फूल पर ही मंडराता दिखे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance