STORYMIRROR

Vikram Kumar

Inspirational

4.0  

Vikram Kumar

Inspirational

ऐसा देश बनाना है

ऐसा देश बनाना है

1 min
582

नानक बुद्ध की वाणी का जीवित उपदेश बनाना है

हर युवा के मन में देशप्रेम हो ऐसा देश बनाना है

हो हर किशोर अनुयायी भगत का

हर बाला हो लक्ष्ममीबाई

सुभाषचन्द्र सा हो हर नेता

सरदार सभी बल्लभ भाई

जो सब धर्मों को एक करे वैसा संदेश बनाना है

हर युवा के मन में देशप्रेम हो ऐसा देश बनाना है

हर पंडित आजाद जी हो

अकलियतें गफ्फार खां जैसी

हर पिता हो संभाजी जैसा

और माता प्रताप के माँ जैसी

जिस पर ये दुनिया गर्व करे वो क्षमता विशेष बनाना है

हर युवा के मन में देशप्रेम हो ऐसा देश बनाना है

फिर आए महामना सा ज्ञानी

शिवाजी सा रणवीर आए

फिर आए कोई लाल बहादुर

राम खुदी सा वीर आए

महावीर के सपनों का सुन्दर प्रदेश बनाना है

हर युवा के मन में देशप्रेम हो ऐसा देश बनाना है

विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational