STORYMIRROR

ऐ बारिश

ऐ बारिश

1 min
14.2K


ऐ बारिश जरा मिला दे मुझे मेरे यार से,

बेकरार हैं हम उनके इंतजार से..

ऐ बारिश जरा मिला दे मुझे मेरे यार से..

ज़माना गुजर गया वो पास ना आए,

गम में हैं हम इस कदर खोए,

ज़िंदा हैं बस हम उनकी यादों से,

ऐ बारिश जरा मिला दे मुझे मेरे यार से..

हमसफर वो है साथ चलना है उनके,

धड़कन हैं वो हमारे इन साँसों की..

चुरा न ले जाए कोई उनको हमारे ख्वाबों से,

ऐ बारिश जरा मिला दे मुझे मेरे यार से,

मिल जायें इस तरह की कोई जुदा ना कर पाए,

हमारा ये प्यार अब मुकम्मल हो जाए,

मिट जाए वो इंतजार जो था बरसों से,

ऐ बारिश जरा मिला दे मुझे मेरे यार से..

 

 

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Lina Mohanty

Similar hindi poem from Romance