STORYMIRROR

Ervivek kumar Maurya

Inspirational

2  

Ervivek kumar Maurya

Inspirational

अभी होश है

अभी होश है

1 min
349

अभी होश है तो सम्भल जा जरा

जब ठोकरें लगेंगी तब पछतायेगा


अच्छे बुरे का तू क्यों हिसाब रख रहा

तेरे कर्मो का फल तुझको मिल ही जायेगा


अपने नाम की कश्ती से जहान का सफर कर ले

वरना तेरा नाम दुनिया में गुम हो जायेगा


वक़्त आने का कभी इंतज़ार न कर तू

एक दिन वक़्त ही तेरा साथ छोड़ जायेगा


जिंदगी की अदालत में मत हारना तू

जीने का सलीका तू फिर भूल जायेगा


रख हौसला तू आगे बढ़ने का

अपनी मंजिल को तू फिर पा जायेगा


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational