STORYMIRROR

Taj Mohammad

Abstract Action Inspirational

4  

Taj Mohammad

Abstract Action Inspirational

अभी भी वक्त है

अभी भी वक्त है

1 min
219

मोहब्बत और नफरत में हद नहीं होती।

दिल के जहां में कोई सरहद नहीं होती।।1।।


वफा के बदले वफा तुमसे मांगता नही।

दिलके रिश्ते में कोई भी शर्त नहीं होती।।2।।


हर दिल में अकीदा है खुदा पर है यकीं। 

पहचान ए इस्लाम दहशतगर्द नही होती।।3।।


दौलत में गुमराह है ये सारी ही दुनियां।

जहां में गरीबों की कोई कद्र नहीं होती।।4।।


क्यों बेचैनियाँ लेते हो करके मोहब्बत।

बिमार ए इश्क सी कोई मर्ज नही होती।।5।।


हर रिश्ते में आला है घर का उजाला है। 

मां ही है जो कभी खुद-गर्ज नही होती।।6।।


अभी भी वक्त है पा लो हिदायत रब से।

गुनाह ए जिन्दगी कभी फर्ज नही होती।।7।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract