STORYMIRROR

Rohit Sharma (Joker)

Abstract Inspirational Others

4  

Rohit Sharma (Joker)

Abstract Inspirational Others

आया फाल्गुन झूम के...

आया फाल्गुन झूम के...

1 min
250

ढोल नगाड़ा बाजे,

और बाजे चंग।

बाँसुरी की मधुर ध्वनि में,

मन में उठे तरंग।

मदमस्त करो अपने मन को,

आया रंगो का त्यौहार है।

बड़े- बूढ़ों को सादर प्रणाम,

बच्चों को प्यार है।

गुजिया की मिठास में,

कड़वाहट का स्थान कहाँ।

आनन्द का आगमन होगा,

अपनों का हो साथ जहाँ।

जीवन में रंग भरो,

लेकर अबीर - गुलाल,

मतभेद के बंधन तोड़ो,

रह न जाए मलाल।

क्या मथुरा, क्या काशी,

सभी के अपने रंग,

होली में, भाभी भी,

नाचे देवर संग।

इस पर्व के रंग में रंग जाओ,

क्या परिचित क्या अनजान।

खुशियाँ मनाओ - खुशियाँ बाँटो,

यही है भारत की पहचान।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract