STORYMIRROR

PRADYUMNA AROTHIYA

Abstract Action

4  

PRADYUMNA AROTHIYA

Abstract Action

आत्मविश्वास की सुपर पावर

आत्मविश्वास की सुपर पावर

1 min
295

हर इंसान यहाँ जीने के लिए

कोई न कोई तरीका खोज लेता है।

वो खोज इसलिए लेता है

क्योंकि वह आत्मविश्वास की 

सुपर पावर रखता है।।


जिसके पास आत्मविश्वास है

वो हर परिस्थिति में

लड़ने के काबिल बन जाता है।

स्वयं की जिंदगी के लिए

एक सुपर पावर बन जाता है।।


लोग यूँ ही हैरान होते हैं

कारनामें तो हर रोज होते हैं

कोई जताता है

तो कोई बिन जताए

कुछ खासियत लिए

कुछ खास लोग

सुपर पावर से होते हैं।।


जिंदगी संघर्ष का ही रूप है

और इस संघर्ष से कोई भी 

दूर नहीं भाग सकता है।

जिसे जीना है

वो अपने आत्मविश्वास को जगाकर

सुपर पावर सा बन सकता है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract