STORYMIRROR

Sonia Goyal

Inspirational

4  

Sonia Goyal

Inspirational

आत्महत्या

आत्महत्या

1 min
269

माना कि ये जिंदगी,

आसां नहीं जीने के लिए।

जिंदगी हर मोड़ पर तैयार रहती है,

नया इम्तिहान लेने के लिए।

पर मत बन तू वो सागर,

जिसका कोई साहिल नहीं।

क्योंकि मुश्किलों से डरकर आत्महत्या करना,

किसी भी समस्या का हल नहीं।

कोशिश तो कर ऊपर उठने की,

तेरी जिंदगी है यह कोई खेल नहीं।

जो बीत गया वो अतीत था,

अभी आया नया कल नहीं।

खुद की शक्ति को पहचान तू,

तेरे जितना किसी में बल नहीं।

मुश्किलों से डरकर आत्महत्या करना,

किसी भी समस्या का हल नहीं।

जो तेरा है वो तुझे मिलकर रहेगा,

पर आत्मविश्वास तोड़कर मिलना कोई फल नहीं।

लोगों के लिए तू अपनी जिंदगी गंवाने से पहले,

ज़रा एक बार अपने परिवार के बारे में तो सोच।

तू तो इस जिंदगी से मुक्त हो जाएगा,

पर तेरा परिवार हर पल तेरी याद में आंसू बहायेगा।

इसलिए उठ और आगे की ओर बढ़ता चल,

ऐसा कोई रास्ता नहीं जिसकी कोई मंज़िल नहीं।

मुश्किलों से डरकर आत्महत्या करना,

किसी भी समस्या का हल नहीं।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational