STORYMIRROR

Kamesh Gaur

Inspirational

4  

Kamesh Gaur

Inspirational

आसमान

आसमान

1 min
782

परेशानियां, दिक्कतें, दुश्वारियां, रुकावटें,

बहुत सी है जमाने में,

असफल वही होता है जो मौका नहीं देता

 स्वयं को आजमाने मैं,


समय व्यर्थ बीत जाता है ,

नाकामियों के बहाने बनाने में,

बस यही एक फर्क रह जाता है,

तालियाँ खुद के लिए बजवाने में

या दूसरों के लिए बजाने मैं।


स्वयं लिखो अपनी कीर्ति गाथा 

मत करो समय जाया कहानियाँ सुनाने मैं,

आगे बढ़ो और मौका दो स्वयं को हुनर 

अपना दिखलाने मैं,


पीछे रह जाओगे दौड़ मैं  

गर मौका न दोगे खुद को आजमाने मैं।

आप आज एक वादा कीजिये

कभी भी किस्मत को नहीं दोष दोगे।


की मेरा दिन खराब है या गृह गोचर 

खराब चल रहे है क्योंकि 

वक़्त बेनूर होता है,

जिसने वक्त तो वक्त से पकड़ लिया

 वही कोहिनूर होता है।


लोग कहते हैं तकदीर हाथ की लकीरों 

में लिखी होती है पर तकदीर तो उनकी 

भी लिखी होती है जिनके हाथ ही नहीं होते।


कहते है परिदों को तालीम

नहीं दी जाती उड़ानों की

वो तो खुद चुम लेते हैं बुलंदी आसमानों की,

पर कामेश हर परिंदे का

अलग मुकाम होता है। 


छूना उसे नया क्षितिज और आसमान होता है

सफल वही परिंदा होता है

जिसे खुद से ज्यादा विश्वास

अपने बुलंद हौसलों की जान में होता है

अपने बुलंद हौसलों की जान में होता है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Kamesh Gaur

आसमान

आसमान

1 min पढ़ें

आसमान

आसमान

1 min पढ़ें

संदेश

संदेश

1 min पढ़ें

तराश

तराश

1 min पढ़ें

सिला

सिला

1 min पढ़ें

उम्र

उम्र

2 mins पढ़ें

Similar hindi poem from Inspirational