STORYMIRROR

Dhan Pati Singh Kushwaha

Inspirational

4  

Dhan Pati Singh Kushwaha

Inspirational

आप सबके हो जाएंगे और सब आपके

आप सबके हो जाएंगे और सब आपके

1 min
430

प्रफुल्लित रहें - गम देवें बिसार,

जीवन में हो जाएगा चमत्कार।

खुशहाली छा जाएगी -जीवन में आपके।

आप सबके हों जाएंगे और सब आपके।


आसां नहीं होता है ,

गम भुलाना सदा खुश ही रहना।

साथ देते सभी हैं खुशी में,

अक्सर पड़ता गमों को है सहना।

सच्चे प्रियजन ही संग हैं निभाते,

सुख-दुख में रहते हैं आपके।

खुशहाली छा जाएगी -जीवन में आपके।

आप सबके हों जाएंगे और सब आपके।

प्रफुल्लित रहें - गम देवें बिसार,

जीवन में हो जाएगा चमत्कार।

खुशहाली छा जाएगी -जीवन में आपके।

आप सबके हों जाएंगे और सब आपके।


आसां हो जातीं हैं मुश्किल,

जब मिल जुलकर हम सब हैं रहते।

हो जातीं कई गुना खुशियां,

घट जाते ग़म जो हम हैं बांट लेते हैं।

बढ़ती है खुशी गुजर जाते हैं गम,

अपने हैं होते जो संग आपके।

खुशहाली छा जाएगी -जीवन में आपके।

आप सबके हों जाएंगे और सब आपके।

प्रफुल्लित रहें - गम देवें बिसार,

जीवन में हो जाएगा चमत्कार।

खुशहाली छा जाएगी -जीवन में आपके।

आप सबके हों जाएंगे और सब आपके।


प्रेम-परमार्थ का भाव दिल से,

है बेगानों को अपना बनाता।

भाव स्वार्थ का जहरीला होता,

बिगाड़ देता मधुरतम भी नाता।

मूल प्रसन्नता का परहित ही होता,

खुशियां संग रहतीं सदा आपके।

खुशहाली छा जाएगी -जीवन में आपके।

आप सबके हों जाएंगे और सब आपके।

प्रफुल्लित रहें - गम देवें बिसार,

जीवन में हो जाएगा चमत्कार।

खुशहाली छा जाएगी -जीवन में आपके।

आप सबके हों जाएंगे और सब आपके।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational