STORYMIRROR

Jyoti Naresh Bhavnani

Inspirational

4  

Jyoti Naresh Bhavnani

Inspirational

आओ उनको याद करें

आओ उनको याद करें

1 min
321


आओ उनको याद करें हम,

और उनको नमन करें हम,

जिन्होंने अपनी जान गंवाकर,

अपने देश को स्वतंत्रता दिलाई।


थे वे सब देशभक्त बड़े ही,

जिन्होंने देशभक्ति में उम्र गंवाई।

मातृभूमि के लिए जिन्होंने,

अपनी सारी जवानी लुटाई।


करते रहे प्रयास जीवन भर,

पर अपनी हार कभी न मानी।

लाख मुसीबतें आईं पर उन्होंने,

अंग्रेज़ों की परतंत्रता नहीं स्वीकारी।


जेल की असहनीय यातनाएं भी सहकर,

मातृभूमि से सच्ची प्रीत उन्होंने निभाई।

फांसी की सज़ा को भी सुनकर,

उनके चेहरे पे कोई शिकन न आई।


ऐसे वीर शहीदों को याद कर के,

आता है आज भी आंखों में पानी।

देश की स्वतंत्रता की ख़ातिर ही हंसते,

जिन्होंने दी अपने प्राणों की क़ुर्बानी।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational