STORYMIRROR

Kamlesh Kumar

Inspirational

4  

Kamlesh Kumar

Inspirational

आओ घमंड का त्याग करें

आओ घमंड का त्याग करें

1 min
369

आओ घमंड का त्याग करें,

इस शुभ कार्य को आज करें।

घमंड भाव जन्में मन में तो,

प्रभु जी से फरियाद करें।।

आओ घमंड................।।


लघुता से प्रभुता मिलती है,

ये शास्त्र हमारा कहता है।

इस ज्ञान को हृदय में रखकर,

मन चिंतन-मनन भी करता है।

मन ईश वंदना भूले नहीं,

आओ भगवान को याद करें।।

आओ घमंड.....................।।


जीवन जितना यह सरल होगा,

मोह-माया मन से अलग होगा।

ईश भक्ति और ईश चरणों में,

पड़ मन पवित्र -पावन होगा।

अब उठो समर्पण कर तन-मन,

प्रभु सत्ता को स्वीकार करें।।

आओ घमंड....................।।


सोचो घमंड किस बात का है,

यह तन कितने दिन-रात का है।

सुंदरता,धन,दौलत, वैभव,

सब ईश्वर का सौगात ये है।

हे मन अब भी तू सोच जरा,

प्रभु की भक्ति और प्यार करें।

आओ घमंड...................।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational