STORYMIRROR

Sonam Gupta

Action

4  

Sonam Gupta

Action

““आँसू का धर्म ””

““आँसू का धर्म ””

1 min
407

आँसू का कोई धर्म नहीं होता

बस बह जाते हैं

कभी अमीर की तो कभी गरीब की

कभी हिन्दू की तो कभी मुस्लिम की


कभी हिंदुस्तान की तो

कभी पाकिस्तान की

कभी पूर्वी देशों की तो

कभी पश्चिम देशों की

दिखती है तो बस एक चीज

नमक आँसू और आंखें


नमक का कोई लिंग नहीं

आँसू का कोई लिंग नहीं

आंखों का कोई लिंग नहीं

तो जाति, धर्म कहाँ से आया ?

वैसे ही आँसू का कोई धर्म नहीं। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action