STORYMIRROR

Garima Kanskar

Inspirational

3  

Garima Kanskar

Inspirational

आखिर क्यों

आखिर क्यों

1 min
156

पृथ्वी पर

जब भी

कोई विचित्र प्राणी

दिखाई देता है,


तो मनुष्यों को

अक्सर डरा देता है

डर इतना बढ़ जाता है

कि मनुष्य उसे

हानि पहुँचाने की

कोशिश करने लगते हैं,


उन्हें लगता है

ये प्राणी उन्हें जीने नहीं देगा

हमे नुकसान पहुंचाएगा

आखिर क्यों

कोई इस नजरिये से

नहीं सोच पाता है।


जितना हम

उस प्राणी से डरते हैं

वो प्राणी भी हमसे

उतना ही डरेगा

जब तक हम

उसे नुकसान नहीं

पहुंचाएंगे,


वो हमें नुकसान

नहीं पहुंचायेगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational