आजादी की भावना: वीरों का समर्पण
आजादी की भावना: वीरों का समर्पण
भारत, भूमि की शान, जो जीवन भर हमारी पहचान।
आज़ादी की धारा बहती है अब भी, हर दिल में है वही मिठास की खान।
वीर शहीदों की तरह बलिदानी, सीने में उम्मीदों की ताकत बरसाने वाली जवानी,
हर कोई अपनी भावनाओं के सामर्थ्य से, इस देश को महान बनाता हर हिंदुस्तानी।
गर्व है इस धरती को उन वीरों पर, जिन्होंने देश के लिए दी थी अपनी शक्ति अपार,
हर रोज़ हमारी यादों में बसते है वो , जिनके दिलों की धड़कने धड़कती देश पर बारम्बार।
आज़ादी की राहों को जब बलिदानी आँखों ने देखा,
विचारों की वीरता को तब सच्चे स्वतंत्रता सेनानी ने सींचा ,
आज भी जब - जब हम उन्हें याद करते हैं, हमारे हृदय में उनकी वीरता और बलिदान के किस्से सजते हैं।
हर कदम पर और हर पल में, यह देशभक्ति की भावना है जिनमें।
मां भारती के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण, वही कर सकते हैं इस जीवन में।
आज़ादी के दिवसों पर यही संकल्प हमारा, देश के प्रति बढ़ता जाये प्रेम और भाईचारा
वीर जवानों के बलिदान पर हों सदा समर्पित, ऐसी एक प्रतिबद्धता का संकेत हमारा।
भारतीय धरोहर है अनमोल खजाना, हम सबकी जिम्मेदारी है इसे बचाना ,
आओ मिलकर हाथों में हाथ डालें , बदलें इस देश को उठा तलवार और भालें।|
