आज होली खेलें अपने आंगन में
आज होली खेलें अपने आंगन में
आज होली खेलें अपने आंगन में
रंगों का त्योहार मनाएं फागुन में
टेसू के रंग यूँ बरसाए,
तन मन पीला हो जाये
ईर्ष्या - नफरत दूर रहे,
मन प्रेम से भर भर जाए
रिश्तो के फूल खिलाए गुलशन में
आज होली खेले अपने आंगन में
हरा रंग हम ऐसे बरसाए ,
कण-कण हरियाली होजाए
जन-जन की भूख मिटे ,
घर पर खुशहाली आजाए
मेहनत के फूल खिलाए उपवन में
आज होली खेलें अपने आंगन में
वंशी कीतुम तान सुनाओ,
राधा बन हम रंग बरसाएं
रंग पिचकारी भर भर के ,
मन का सार संसार लुटाएं
हम तुम दोनों रास रचाए मधुबन में
आज को खेलें अपनी आंगन में।
