STORYMIRROR

अनुत्तरित प्रश्न

अनुत्तरित प्रश्न

1 min
916


पंडितजी कथा कह रहे हैं ।नवदुर्गा देवी पूजन है घरमे कन्या पूजन है, वे बता रहे है।

धर्म की सरल व्याख्या-

हमारे घर में किसी को दुःख ना पहुँचे ।

हर आत्मा को पता है कि किसी को दुःख नहीं पहुँचना है।

पर हर व्यक्ति दूसरे को दुःख पहुँचा कर सुख पा रहा है।

क्यों क्या आत्मा मर गई है। भावनाएं मर गई हैं। संवेदनाऐं शांत हो गई।

नन्ही सी जान को गर्भ में मार देते हैं।

जीवित रह गई तो तिल तिल मरती है। कभी दहेज तो कभी घरेलू हिंसा तो कभी चरित्रहीन शराबी धोखेबाज पति।

नारी सशक्त हो गई है, पढ़ी लिखी आत्मनिर्भर भी है।

संघर्ष भी किया पर घर से बाहर निर्भया जैसे कांड और घर में भी वही सब कुछ

इंसानियत शर्मसार है।

नारी शक्ति का अवतार है -

मै तलाश रही हूं हर बेटी से जुड़े सवालों के जवाब।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Tragedy