STORYMIRROR

Javed Ali

Abstract

2  

Javed Ali

Abstract

बिटिया रानी

बिटिया रानी

1 min
394

घर की शोभा 

घर की आभा 

घर मेरा गुलजार है ...

बिटिया रानी के आने से मिली खुशी अपार है !!

जब मुस्काती तब  

खिलते हैं...

मन आंगन के बाग बगीचे ...

उसके प्यारे स्वर से गूंजे

सभी दीवारें सभी बहारें...

सबकी प्यारी ,सबसे न्यारी... 

राजकुमारी ,राजदुलारी...

सुंदर गुड़िया 

बिटिया रानी

बिटिया रानी 

बिटिया रानी

तुतलाते बातों से कहती -

"मेले पास आओ ना,

पापा ले लो, मुझको गोदी 

पुआ घर घुमाओ ना"

बिटिया रानी के खातिर ही

मिलती खुशियां हजार है !

घर की शोभा 

घर की आभा 

घर मेरा गुलजार है... 

बिटिया रानी के आने से मिली खुशी अपार है!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract